गयाजी के मुफस्सिल और कोंच थाना में दर्ज तीन अलग-अलग मर्डर टू अटेंप्ट मामले में 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जमीन विवाद में हमला 25 अगस्त 2025 को जमीन विवाद को लेकर प्रमोद कुमार और उसके सहयोगियों पर हमला करने का केस दर्ज किया गया था। पीड़ित ने थाने में दिए आवेदन में कहा था कि प्रमोद कुमार उनके घर पहुंचा और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लोहे के रॉड और डंडे से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। इस मामले में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 857/25 दर्ज किया गया। विशेष अभियान के तहत साकिन पंचवा से मुख्य आरोपी प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। तीन आरोपी को पुलिस ने पकड़ा 24 नवंबर 2025 को दूसरे केस में बिंदु कुमार पर हमला करने का आरोप है। वादी ने बताया कि वह अपने घर में थे, तभी बिंदु कुमार और उसके सहयोगी पहुंचे। गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में कांड संख्या 1211/25 दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई में तेतरिया निवासी बिंदु कुमार, उसके पिता दरवारी यादव और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। खेत में पटवन के दौरान हमला तीसरा मामला कोंच का है। 21 अगस्त 2025 को दर्ज तीसरे मामले में वादी ने बताया कि वह अपने खेत में पटवन कर रहे थे। उसी दौरान वुल्लु कुमार उर्फ शेरवा अपने सहयोगियों के साथ वहां पहुंचा। गाली-गलौज के बाद लोहे के रॉड और डंडे से गंभीर रूप से घायल कर दिया। कोंच थाना कांड संख्या 422/25 में नामजद आरोपी प्रधाना निवासी वुल्लु कुमार उर्फ शेरवा को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही एक नाबालिक को भी पकड़ा है।
पुलिस ने बताया कि सभी मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। थाना क्षेत्रों में गश्त और निगरानी बढ़ाई गई है, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
https://ift.tt/JUBL1xq
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply