DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गयाजी में जदयू के 5 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य:मानपुर में सदस्यता नवीनीकरण अभियान शुरू, प्रदेश महासचिव बोले- जेडीयू बिहार की बड़ी और भरोसेमंद पार्टी

गयाजी के मानपुर प्रखंड के सिकहर मोड़ के पास एक निजी होटल में जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से सदस्यता नवीनीकरण अभियान-2025 की औपचारिक शुरुआत की गई। कार्यक्रम में संगठन को धार देने और बूथ स्तर तक मजबूती का संदेश साफ दिया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर जदयू के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी चंदन सिंह मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अजीत शर्मा ने की। संचालन अवध बिहारी पटेल ने संभाला। प्रदेश महासचिव चंदन सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जदयू आज बिहार की बड़ी और भरोसेमंद पार्टी है। जनता ने बार-बार पार्टी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर विश्वास जताया है। इसी भरोसे को संगठन की ताकत में बदलना इस अभियान का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में कम से कम एक करोड़ प्राथमिक सदस्य बनाने का टारगेट तय किया गया है। गांव-गांव तक पार्टी को पहुंचाया जाएगा। गयाजी जिले में 5 लाख से अधिक सदस्य बनाने का टारगेट उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की नीतियां और विकास की सोच घर-घर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि गया जिले में पांच लाख से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। मानपुर प्रखंड से इसकी मजबूत शुरुआत हुई है। कार्यक्रम के दौरान पहले से जुड़े 50 कार्यकर्ताओं ने अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराया। वहीं 200 नए साथियों ने प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। कई प्राथमिक सदस्यों को सक्रिय सदस्य भी बनाया गया। संगठन में नई ऊर्जा दिखी। कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। जदयू प्रखंड अध्यक्ष बोले- अभियान सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं रहेगा प्रखंड अध्यक्ष अजीत शर्मा ने कहा कि यह अभियान सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं रहेगा। आने वाले एक महीने तक गांव-गांव जाकर पार्टी की बात रखी जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्य, सामाजिक न्याय और सुशासन का मॉडल लोगों तक पहुंचाया जाएगा। महिलाओं, युवाओं और हर वर्ग को संगठन से जोड़ने पर फोकस रहेगा। कार्यक्रम में जिले के वरीय नेता, प्रखंड और पंचायत स्तर के अध्यक्ष, प्रखंड कमेटी के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। नेताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।


https://ift.tt/3aMvdyl

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *