DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गयाजी में जदयू का सदस्यता अभियान शुरू:घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता, पार्टी की नीतियों, विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा

गयाजी शहर के बिसार तालाब स्थित जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश कार्यालय के निर्देश पर शनिवार को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में 2025 से 2028 तक चलने वाले जदयू के सदस्यता अभियान की औपचारिक शुरुआत भी की गई। इस अवसर पर जदयू जिला अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और सदस्यता अभियान को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान पार्टी की रीढ़ है। इसके माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त किया जाएगा। उन्होंने सभी प्रखंड अध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अभियान में पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। प्रसाद ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हर वर्ग और समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ना है। वक्ताओं ने कहा कि आगामी सदस्यता अभियान के दौरान घर-घर संपर्क कर आम जनता को जदयू की नीतियों, विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा। बैठक में युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों को विशेष रूप से पार्टी से जोड़ने की रणनीति भी बनाई गई। सदस्यता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) कुमुद वर्मा, पूर्व सांसद विजय मांझी, जिला संगठन प्रभारी अरुण कुशवाहा, पूर्व मंत्री विनोद यादव, पूर्व विधायक कृष्णानंद यादव, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता कुमार गौरव सिन्हा और युवा जदयू के जिला अध्यक्ष सतीश पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। नेताओं ने संगठनात्मक एकता पर बल देते हुए कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की कुंजी है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर पार्टी के निर्देशों का पालन करना होगा। बैठक के अंत में सदस्यता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया और तय किया गया कि जिले के प्रत्येक प्रखंड में अभियान को प्रभावी ढंग से चलाया जाएगा।


https://ift.tt/Szs5Wn6

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *