गया. 30 साल की सैन्य सेवा के बाद कैप्टन मनोज सिंह घर लौटे। गांव वालों ने गया रेलवे स्टेशन से उन्हें रिसीव कर भव्य शोभा यात्रा स्टेशन से लेकर गांव तक करीब 20 किलोमीटर तक जुलूस निकाला। जुलूस कार बाइक के साथ निकाला गया। कैप्टन मानपुर प्रखंड की सोहेपुर पंचायत के अमरा गांव के रहने वाले है। कैप्टन मनोज सिंह गांव की सीमा में जैसे ही दाखिल हुए, माहौल बदल गया। देशभक्ति के नारे गूंज उठे। ढोल-नगाड़ों की थाप पर गांव ने अपने सपूत का स्वागत किया। फूलों की बारिश हुई। हर चेहरे पर गर्व साफ दिख रहा था। ग्रामीणों ने अंगवस्त्र और फूल-मालाओं से कैप्टन मनोज सिंह का अभिनंदन किया। कैप्टन मनोज सिंह ऑपरेशन कारगिल, ऑपरेशन विजय, ऑपरेशन गलवान घाटी और ऑपरेशन सिंदूर जैसे बड़े सैन्य अभियानों का हिस्सा रहे। यह नाम सुनते ही गांव का सीना और चौड़ा हो गया। गांव वालों के लिए यादगार बना पल समारोह के सबसे भावुक पल तब आए, जब माता शांति देवी और पिता सिद्धेश्वर सिंह ने अपने बेटे को माला पहनाकर आशीर्वाद दिया। मां की आंखें नम थीं। पिता का सिर गर्व से ऊंचा हुआ। गांव वालों के लिए यह पल यादगार बन गया। कैप्टन मनोज सिंह ने मंच से कहा—देश की सेवा करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा। उन्होंने युवाओं से अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा को जीवन का लक्ष्य बनाने की अपील की।अभिनंदन समारोह में वजीरगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अवधेश कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष श्रवण सिंह, पूर्व मुखिया महेंद्र सिंह, सूबेदार मेजर अशोक कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अमरा गांव के लिए यह सिर्फ स्वागत नहीं था, यह अपने सपूत को सलाम करने का दिन था।
https://ift.tt/iRxK4X0
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply