DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गयाजी में अगले 2 दिनों तक रहेगी कड़ाके की ठंड:सुबह सड़कों पर छाया रहा कोहरा, हाड़ कंपाने वाली सर्दी संग होगी नए साल की शुरुआत

गयाजी में ठंड का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सर्द पछुआ हवा और कनकनी ने जनजीवन को बेहाल कर रखा है। कभी रात में ठंड बढ़ जा रही है तो कभी दिन में कोल्ड डे जैसी हाड़मांस हिला देने वाली ठंड की स्थिति बन रही है। आज यानी बुधवार सुबह गयाजी का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। बुधवार को सुबह कोहरा छाए रहने और धूप देर से निकलने का अनुमान है। रात के तापमान में हल्की गिरावट भी हो सकती है। नए साल का पहला दिन भी हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच ही गुजरने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से पछुआ हवा की गति फिलहाल धीमी हुई है। दिन में धूप निकलने की संभावना है, लेकिन कभी देर से तो कभी दोपहर बाद। उधर, पिछले 24 घंटे में मौसम ने ऐसा पलटा खाया कि अधिकतम तापमान चार डिग्री तक चढ़ गया जबकि न्यूनतम पारा तीन डिग्री लुढ़क गया। 18 दिसंबर से लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कभी घना कोहरा परेशानी बढ़ा रहा है तो कभी तेज सर्द पछुआ हवा लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर रही है। मंगलवार सुबह सड़कों पर छाया रहा कोहरा मंगलवार को सुबह हल्का कुहासा छाया रहा। रात का तापमान गिरा तो ठंड और तीखी हो गई। दिन में मौसम साफ हुआ। कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन वह राहत देने में नाकाम रही। कमजोर धूप के बावजूद जबरदस्त ठंड का अहसास बना रहा। ठंडी पछुआ हवा गर्म कपड़ों को भेद कर लोगों के लिए परेशानी की वजह साबित होने लगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से करीब पांच डिग्री कम 18.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री रहा था, जो बीते पांच वर्षों में सबसे कम बताया गया। ठंड के मामले में गयाजी प्रदेश में दूसरे नंबर पर, पहले पर राजगीर ठंड के मामले में मंगलवार को प्रदेश में गया दूसरे नम्बर पर रहा जबकि राजगीर पहले पायदान पर सबसे सर्द रहा। गयाजी में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दूसरे नंबर पर गया रहा। दिन और रात दोनों समय कनकनी का असर साफ नजर आया।


https://ift.tt/2vHS3AJ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *