DniNews.Live

गढ़मुक्तेश्वर में पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार:पुलिस ने राजपाल हत्याकांड का किया खुलासा, तीन सालों से था प्रेम संबंध

हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने शनिवार को आदर्श नगर में हुए राजपाल हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई लाठी भी बरामद कर ली गई है। क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह के नेतृत्व में हुई पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्ता रजनी और उसके प्रेमी बंटी के बीच पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध थे। जब रजनी के पति राजपाल को इसकी जानकारी हुई, तो उसने इसका कड़ा विरोध किया। प्रेम प्रसंग में बन रहा था बाधक प्रेम प्रसंग में बाधक बन रहे राजपाल को रास्ते से हटाने के लिए रजनी और बंटी ने मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई। योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया। 17 और 18 मार्च 2026 की दरमियानी रात को जब राजपाल गहरी नींद में सो रहा था, तभी रजनी और बंटी ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने लाठी से राजपाल के सिर और चेहरे पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। धरपकड़ अभियान के तहत खुलासा हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत, थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने मुकदमा संख्या 127/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर दोनों हत्यारोपियों रजनी पत्नी स्व. राजपाल और बंटी पुत्र बनारसी को उनके आदर्श नगर स्थित निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद कर ली है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस सफल अनावरण से क्षेत्र में पुलिस की तत्परता की सराहना हो रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *