DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गढ़पुरा में सड़क दुर्घटना में 2 बाइक सवार घायल

सिटी रिपोर्टर| गढ़़पुरा गढ़पुरा – मंझौल मुख्य पथ पर बिहार केशरी श्री कृष्ण सिंह स्मारक इंटर महाविद्यालय से करीब 500 मीटर आगे सोमवार को दो बाइक में आमने – सामने की टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बेगूसराय सदर प्रखंड के लाखो गांव निवासी दीपराज राय का पुत्र विवेक कुमार एवं समस्तीपुर जिले की हसनपुर प्रखंड के शकरपुरा गांव निवासी पिंकू पासवान के करीब 35 वर्षीय पुत्र अमलेश कुमार के रुप में की गई। बताया गया है कि लाखो निवासी विवेक कुमार शादी समारोह में शामिल होने एकम्बा अपने ननिहाल आया था। इधर से घर जाने के क्रम में वह पेट्रोल पंप के समीप बाइक खड़ी कर मोबाइल से बात कर रहा था। तभी सामने से एक बाइक काफी तेज गति से आया और उसे ठोकर मार दिया। टक्कर होते ही दोनों बाइक इधर – उधर फेंका गया और दोनों चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। लोगों के सहयोग से दोनों घायल को पीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। रेफर होने के बाद विवेक को परिजन सदर अस्पताल बेगूसराय ले गए। वहीं अमलेश अपने परिजन के साथ किसी अन्य अस्पताल गए।


https://ift.tt/BiXcnt9

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *