गंगा में बीयर पीने का विडियो आया सामने:बाधवा लेकर अदलपुरा धाम जा रहे थे नाविक, पुलिस मामले की जांच में जुटी
![]()
गंगा में बीयर पीने का विडियो आया सामने:बाधवा लेकर अदलपुरा धाम जा रहे थे नाविक, पुलिस मामले की जांच में जुटी
धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में गंगा की मर्यादा को ताक पर रखने का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। हाल ही में हुए ‘इफ्तार पार्टी’ विवाद के बाद, अब बीच गंगा में डीजे बजाकर बीयर पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने एक बार फिर नदी सुरक्षा और धार्मिक शुचिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि वीडियो कब और कहां की है इसकी जांच में पुलिस जुटी है। क्या है पूरा मामला? वायरल वीडियो मिर्जापुर स्थित बड़ी शीतला माता (अदलपुरा) के दरबार में ‘बधावा’ ले जाने के दौरान का बताया जा रहा है। पारंपरिक रूप से माझी समाज के लोग नावों के माध्यम से माता के दर्शन के लिए जाते हैं। आरोप है कि इसी यात्रा के दौरान कुछ लोगों ने नियमों को धता बताते हुए नाव पर ही तेज आवाज में डीजे बजाया और वीयर का सेवन किया ऐसा दावा किया जा रहा। पुलिस के प्रतिबंधों की उड़ी धज्जियां वाराणसी प्रशासन ने गंगा की संवेदनशीलता और सुरक्षा को देखते हुए नावों पर डीजे बजाने और किसी भी प्रकार की पार्टी करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है। बावजूद इसके, बीच गंगा में सरेआम हुई इस पार्टी ने पुलिस और जल पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान लगा दिया है। इफ्तार पार्टी मामले के बाद इसपर लोगों ने जताई नाराजगी यह मामला इसलिए भी तूल पकड़ रहा है क्योंकि बीते दिनों गंगा में ही इफ्तार पार्टी आयोजित करने के आरोप में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की थी। उस मामले में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। ACP अतुल अंजान ने कहा- एक वीडियो संज्ञान में आया है। उस दिख रहे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। जांच करके कारवाई की जायेगी।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
