DniNews.Live

खेल के मैदान पर उतरी आध्यात्म की ऊर्जा:NYF गेम्स में युवाओं ने दिखाया अनुशासन और भाईचारे का जज्बा


                 खेल के मैदान पर उतरी आध्यात्म की ऊर्जा:NYF गेम्स में युवाओं ने दिखाया अनुशासन और भाईचारे का जज्बा

खेल के मैदान पर उतरी आध्यात्म की ऊर्जा:NYF गेम्स में युवाओं ने दिखाया अनुशासन और भाईचारे का जज्बा

आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (TSH) गुरुवार को युवाओं के जोश और आध्यात्मिक उत्साह का गवाह बना। संत निरंकारी मिशन द्वारा आयोजित ‘निरंकारी यूथ सिम्पोजियम’ (NYF गेम्स) में उत्तर प्रदेश भर से आए युवाओं ने यह संदेश दिया कि जीवन की असली दौड़ जीतने के लिए शरीर के साथ-साथ मन का स्वस्थ होना भी जरूरी है। सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज ने कहा कि,ईश्वर का दिया यह शरीर एक अनमोल देन है और इसकी सही देखभाल करना हमारा सबसे पहला कर्तव्य है। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि खेलों का असली मकसद केवल जीतना नहीं, बल्कि ‘टीम स्पिरिट’ को सीखना है। माता जी के अनुसार, अकेले तो हर कोई जी लेता है, लेकिन जब हम सबको साथ लेकर चलते हैं, तभी यह संसार सुंदर और खुशहाल बनता है। उन्होंने युवाओं से अपने जीवन को भक्ति और सेवा से महकाने का आह्वान किया। मैदान में पसीना और मन में सिमरन TSH के मैदान पर क्रिकेट, फुटबॉल और एथलेटिक्स जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। 15 से 45 वर्ष की आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने इसमें पूरी ऊर्जा के साथ हिस्सा लिया। मैदान का दृश्य बेहद अद्भुत था, जहां एक ओर युवा पसीना बहा रहे थे, तो दूसरी ओर उनके व्यवहार में गजब की विनम्रता और अनुशासन झलक रहा था। यहां प्रतिस्पर्धा तो थी, लेकिन कड़वाहट का नामोनिशान नहीं था। हारने वाली टीमों ने भी खेल भावना का परिचय देते हुए जीतने वालों को गले लगाकर बधाई दी, जो निरंकारी मिशन के ‘अनेकता में एकता’ के संदेश को जीवंत कर रहा था। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन सिर्फ खेल ही नहीं, बल्कि कला और संस्कृति के अनूठे रंग भी यहां बिखरे नजर आए। युवाओं ने संगीत, नाटक, और पारंपरिक कलाओं के जरिए अपनी छिपी हुई प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से न केवल मनोरंजन हुआ, बल्कि स्थानीय विरासत और गौरवशाली इतिहास को संजोने का संदेश भी दिया गया। युवाओं ने अपनी कला के जरिए समाज में करुणा, एकता और भाईचारे की भावना फैलाने का संकल्प लिया।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *