DniNews.Live

खेलते-खेलते गले में फंसा कूलर का तार, बच्चे की मौत:इटावा में हेड कांस्टेबल पिता ड्यूटी पर गए थे, मां बाथरूम में थी


                 खेलते-खेलते गले में फंसा कूलर का तार, बच्चे की मौत:इटावा में हेड कांस्टेबल पिता ड्यूटी पर गए थे, मां बाथरूम में थी

खेलते-खेलते गले में फंसा कूलर का तार, बच्चे की मौत:इटावा में हेड कांस्टेबल पिता ड्यूटी पर गए थे, मां बाथरूम में थी

फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के बगिया अड्डा मोहल्ले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। किराए के मकान में रह रहे यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल के 10 वर्षीय बेटे हर्ष की घर के अंदर खेलते समय कूलर के तार में गर्दन फंसने से मौत हो गई। इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया और इलाके में शोक की लहर फैल गई। हेड कांस्टेबल पिता ड्यूटी पर थे कानपुर देहात के सिकंदरा निवासी वीरेंद्र सिंह यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं और वर्तमान में इटावा में एसीजीएम फर्स्ट कोर्ट में कोर्ट मुहर्रिर के पद पर तैनात हैं। वह ड्यूटी के चलते बगिया अड्डा मोहल्ले में किराए के मकान में पत्नी और दो बेटों के साथ रह रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे वह ड्यूटी के लिए घर से निकल गए थे। उनके जाने के बाद छोटा बेटा हर्ष कमरे में अकेले खेल रहा था। मां बाथरूम में काम कर रही थी घटना के समय बच्चे की मां बाथरूम में नहा रही थी, जबकि बड़ा भाई दूसरे कमरे में पढ़ाई कर रहा था। खेलते-खेलते अचानक कूलर का तार हर्ष की गर्दन में फंस गया और वह उसी में झूल गया। जब मां नहाकर बाहर आई और बेटे को आवाज दी, तो कोई जवाब नहीं मिला। कमरे में जाकर देखा तो हर्ष कूलर के तार में फंसा हुआ था। यह देख मां के होश उड़ गए और घर में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी मौत घबराए परिजन तुरंत बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर शिवम राजपूत ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार बच्चे को अस्पताल लाए जाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को सूचना, पोस्टमार्टम से परिजनों का इनकार घटना की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है, हालांकि परिजनों ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और हर किसी की आंखें नम हैं।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *