खेत में मिट्टी काटने का िवरोध करने पर पीटा

अररिया| धान के खेत में मिट्टी काटने का विरोध करने पर दबंगों ने महिला के साथ मारपीट कर जातिसूचक गालियां दी। पीड़ित महिला ने एससीएसटी थाने में केस दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार महलगांव थाना के पेचैली चोकता वार्ड-12 निवासी कवुनी देवी पति किशन ने बताया कि आठ अक्टूबर को वह धान का खेत देखने गई थी। जब खेत में पहुंची तो रामपुर चोकता के सुनील कुमार गुप्ता चार पांच सहयोगियों के साथ मिट्टी काट रहा था। उन्होंने मिट्टी काटने से मना किया तो आरोपियों ने जातिसूचक गाली देकर मारपीट की। पीड़िता ने महलगांव थाना क्षेत्र के सुनील गुप्ता पिता स्व. सरम लाल गुप्ता, बन्टी गुप्ता पिता सुनील गुप्ता, गौतम गुप्ता पिता-सुनील गुप्ता, सत्यम गुप्ता पिता पर धान की फसल बर्बाद करने, मारपीट करने व जातिसूचक गाली देने के मामले में केस दर्ज कराई है।


https://ift.tt/PaUX82G

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top