बहराइच जिले के रिसिया इलाके में खेत में फसल काट रहे एक युवक पर अचानक बंदर ने हमला कर दिया। इस हमले में युवक के सिर में गंभीर घाव हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना मंगलवार को रिसिया थाना क्षेत्र के भंगहा ग्राम में हुई। गांव के निवासी विजय कुमार अपने खेत में लगी लाही की फसल काट रहे थे, तभी एक बंदर ने उन पर हमला कर दिया। बंदर के हमले से विजय कुमार घायल हो गए। उनके शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग डंडे लेकर दौड़े, जिसके बाद बंदर उन्हें छोड़कर भाग गया। हमले में युवक के सिर पर गहरा घाव हो गया। परिवार के सदस्य घायल विजय कुमार को तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल, जिला अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

Leave a Reply