सहरसा जिले के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। खेत की जुताई के दौरान 2 लाख रुपए नहीं देने पर फायरिंग की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी योगेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। बनमा गांव निवासी शंभु यादव ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे वे खगड़िया जिले के चौथम अंचल क्षेत्र के अरनमा स्थित अपनी जमीन की ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। उनके साथ उनके पुत्र प्रशांत कुमार, मनीष कुमार, भतीजे रणवीर कुमार, कुमोद यादव, सरोज यादव और टुनटुन यादव भी मौजूद थे। शंभु यादव के अनुसार, यह भूमि उनके पिता महादेव यादव के नाम पर 19 सितंबर 1949 को निबंधित केवाला दस्तावेज संख्या 34022 के माध्यम से प्राप्त हुई थी। इसके अतिरिक्त, खाता संख्या 25 के खेसरा संख्या 74 (18 कट्टा 8 धूर) और खाता संख्या 150 के खेसरा संख्या 30 (2 बीघा 2 कट्टा) भूमि भी उनके पिता के नाम पर 12 मई 1947 को निबंधित केवाला दस्तावेज संख्या 2029 के तहत प्राप्त हुई थी। यह सभी भूमि पिछले 77-78 वर्षों से उनके परिवार के कब्जे में है। जुताई शुरू होने के लगभग एक घंटे बाद, दोपहर करीब 1 बजे, बनमा वार्ड नंबर 12 निवासी महेंद्र यादव, योगेंद्र यादव, राजकुमार यादव और सूरज यादव (सभी स्व. सियाराम यादव के पुत्र) घातक हथियारों से लैस होकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने शंभु यादव और उनके परिवार के सदस्यों को गंभीर धमकी देते हुए कहा कि दो लाख रुपए की रंगदारी दिए बिना खेत की जुताई नहीं की जा सकती है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इसके बाद आरोपियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिससे शंभु यादव और उनके परिवार के सदस्यों को वहां से भागने पर मजबूर होना पड़ा। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की और एक आरोपी योगेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया।
https://ift.tt/g3xz52F
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply