सीतामढ़ी में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षित, सुलभ और सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरकार की पिंक बस योजना का विस्तार किया गया है। अब यह सेवा भारत-नेपाल सीमा से सटे सीतामढ़ी के सोनबरसा और बेला-परिहार प्रखंडों तक उपलब्ध है। इस पहल से सीमावर्ती इलाकों की महिलाओं और छात्राओं में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है। सोनबरसा से सीतामढ़ी तक का किराया 45 रुपये पिंक बस प्रतिदिन सुबह 8:40 बजे सीतामढ़ी सरकारी बस डिपो से रवाना होती है और 9:30 बजे सोनबरसा पहुंचती है। वापसी में, यह दोपहर 3:50 बजे सोनबरसा से सीतामढ़ी के लिए चलती है। सोनबरसा से सीतामढ़ी तक का किराया 45 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसे किफायती माना जा रहा है। बस का ठहराव नंदीपत जीतू हाई स्कूल के पास है, जहाँ यात्रियों के चढ़ने और उतरने की व्यवस्था है। बस में महिला यात्रियों को दी जाती प्राथमिकता बस के चालक राकेश कुमार और उपचालक अहिल्या ने बताया कि पिंक बस में अकेली महिला यात्रियों को प्राथमिकता दी जाती है। परिवार के साथ पुरुष सदस्य होने पर यात्रा में कुछ कठिनाई हो सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि योजना की जानकारी अभी आम लोगों तक पूरी तरह नहीं पहुंची है, जिसके कारण यात्रियों की संख्या कम है। डिपो अधीक्षक रामानंदन सिंह के अनुसार, बस में एक महिला कंडक्टर की तैनाती की गई है। अभी केवल एक ही ट्रिप का बस का हो रहा संचालन जो महिला यात्रियों को अतिरिक्त सुरक्षा और विश्वास प्रदान करती है। वर्तमान में बस में 20 सीटें हैं और केवल एक ही ट्रिप का संचालन किया जा रहा है। पिंक बस को महिला यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। इसमें जीपीएस ट्रैकर, सीसीटीवी कैमरा, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, सेनेटरी पैड और मेडिकल किट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। प्रशासन ने कहा- यात्री बढ़ने पर सेवा का विस्तार होगा स्थानीय महिलाओं और छात्राओं ने बताया कि इस सेवा से उन्हें स्कूल, कॉलेज और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने में काफी सुविधा मिली है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर सोनबरसा सहित अन्य प्रखंडों में भी पिंक बस सेवा का विस्तार किया जाएगा।
https://ift.tt/NTvmJ0P
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply