DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

खुलासा! ‘प्रेम प्रसंग-अवैध संबंध में हुई थी हत्या’:झंझारपुर पुलिस ने 4 को अरेस्ट किया, बाइक-मोबाइल और खून से सने जूते बरामद

मधुबनी के झंझारपुर में हुए ओमप्रकाश हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रेम प्रसंग को लेकर रची गई साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया गया था। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को अरेस्ट कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कैलाश कुमार ठाकुर, जयशंकर ठाकुर, मुरारी ठाकुर और अनमोल ठाकुर के रूप में हुई है। सभी आरोपी चनौरागंज, झंझारपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन तथा खून से सने जूते बरामद किए हैं। बरामद सामान को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। SDPO बोले-13 फरवरी की रात मिला था युवक का शव एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने बताया कि 13 फरवरी की रात करीब 11 बजे झंझारपुर थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर चनौरागंज के समीप एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बाद में मृतक की पहचान चनौरागोठ निवासी ओमप्रकाश ठाकुर के रूप में हुई। SP के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में SIT गठित परिजनों के आवेदन के आधार पर झंझारपुर थाना में मामला दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103, 238 एवं 3(5) के तहत अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, मधुबनी के निर्देश पर एसडीपीओ झंझारपुर के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड ने की मामले की जांच एसआईटी ने एफएसएल टीम, डॉग स्क्वाड और तकनीकी शाखा की मदद से घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया। कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और मानवीय आसूचना के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पूछताछ के दौरान चारों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। आइए, सिलसिलेवार पढ़ें पूरा मामला… पिता बोले- प्रेम प्रसंग में गला रेतकर हुई हत्या झंझारपुर थाना क्षेत्र में चनौरागंज ओवरब्रिज के पास 13 फरवरी को NH-27 पर रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस को एक शव मिला, जिसके बाद परिजनों के आवेदन पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच के लिए टेक्निकल टीम और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक की पहचान 20 वर्षीय ओम प्रकाश ठाकुर के रूप में हुई है। उनके पिता शिव शंकर ठाकुर ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की प्रेम प्रसंग के चलते गला रेतकर हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि हत्या के बाद शव को एनएच पर ओवरब्रिज के पास फेंक दिया गया, ताकि इसे एक दुर्घटना का रूप दिया जा सके। पिता ने एक लड़की अंजलि का नाम भी बताया है, जिसका फोन मृतक के पास आया था। पुआल से ढकने का प्रयास,घटनास्थल पर मिले खून के निशान मृतक के पिता के अनुसार, पड़ोसियों ने जानकारी दी कि ओम प्रकाश की हत्या घर के सामने ही गला रेतकर की गई थी। घटनास्थल पर काफी खून गिरा था, जिसे पुआल से ढकने का प्रयास किया गया था। घर से आगे बगीचे तक खून के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव को घसीटकर एनएच पर फेंका गया होगा। इस घटना के बाद झंझारपुर के पूर्व सांसद और भाजपा नेता बीरेंद्र चौधरी ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने घटना की जानकारी ली और पुलिस अधीक्षक (एसपी) से इस मामले का तत्काल उद्भेदन करने की मांग की है। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और 7 दिनों के अंदर ही मामले का खुलासा कर दिया। और चारों आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए। उन्हें जेल भेज दिया गया है।


https://ift.tt/Igw9b0K

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *