DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

खुलासा! ‘प्रेम प्रसंग-अवैध संबंध में हुई थी ओमप्रकाश की हत्या’:झंझारपुर पुलिस ने चार आरोपियों को किया अरेस्ट, बाइक-मोबाइल और खून से सने जूते बरामद

मधुबनी के झंझारपुर में हुए ओमप्रकाश हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रेम प्रसंग को लेकर रची गई साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया गया था। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को अरेस्ट कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रेम प्रसंग या कथित अवैध संबंध को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ते हुए अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कैलाश कुमार ठाकुर, जयशंकर ठाकुर, मुरारी ठाकुर और अनमोल ठाकुर के रूप में हुई है। सभी आरोपी चनौरागंज, झंझारपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन तथा खून से सने जूते बरामद किए हैं। बरामद सामान को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। SDPO बोले-13 फरवरी की रात मिला था युवक का शव एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने बताया कि 13 फरवरी की रात करीब 11 बजे झंझारपुर थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर चनौरागंज के समीप एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बाद में मृतक की पहचान चनौरागोठ निवासी ओमप्रकाश ठाकुर के रूप में हुई। SP के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में SIT गठित परिजनों के आवेदन के आधार पर झंझारपुर थाना में मामला दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103, 238 एवं 3(5) के तहत अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, मधुबनी के निर्देश पर एसडीपीओ झंझारपुर के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड ने की मामले की जांच एसआईटी ने एफएसएल टीम, डॉग स्क्वाड और तकनीकी शाखा की मदद से घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया। कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और मानवीय आसूचना के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पूछताछ के दौरान चारों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।


https://ift.tt/bkUJXoH

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *