Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

‘खुदाई में गोल्ड मिला, 12 लाख में 1KG दे देंगे’:MP के 3 डॉक्टर्स से 1.55 करोड़ की ठगी; हरियाणा के आरोपी झांसी से पकड़ाए


                 'खुदाई में गोल्ड मिला, 12 लाख में 1KG दे देंगे':MP के 3 डॉक्टर्स से 1.55 करोड़ की ठगी; हरियाणा के आरोपी झांसी से पकड़ाए

‘खुदाई में गोल्ड मिला, 12 लाख में 1KG दे देंगे’:MP के 3 डॉक्टर्स से 1.55 करोड़ की ठगी; हरियाणा के आरोपी झांसी से पकड़ाए

मध्य प्रदेश के जबलपुर में क्राइम ब्रांच ने एक बड़े ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों ने गड़ा हुआ सोना मिलने का झांसा देकर डॉक्टरों को निशाना बनाया। करीब 1.55 करोड़ की ठगी की। पुलिस ने एक ही परिवार के 4 लोगों को झांसी से गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले हैं। इनमें पन्नालाल राठौर (60), धर्मेन्द्र (34), वीरेन्द्र (30) और रामादेवी (52) शामिल हैं। आरोपियों की लोकेशन झांसी में मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर उन्हें पकड़ा। इलाज के बहाने संपर्क, फिर ‘गड़ा धन’ की कहानी जांच में सामने आया कि आरोपी पहले डॉक्टरों से इलाज के बहाने संपर्क करते थे। इसके बाद वे खुद को मजदूर बताते और दावा करते कि खुदाई के दौरान उन्हें गड़ा हुआ सोना मिला है। वे कहते थे कि इस सोने को वे बेच नहीं पा रहे हैं, इसलिए सस्ते दाम में देना चाहते हैं। पहले असली गिन्नियां देकर बनाते थे भरोसा आरोपी शुरुआत में 4-5 असली सोने की गिन्नियां डॉक्टरों को देते थे। जब पीड़ित इनकी जांच कराते, तो वे असली निकलती थीं। इससे उनका भरोसा जीत लिया जाता था। इसके बाद आरोपी बाजार से कम कीमत में 12 लाख रुपए प्रति किलो में सोना देने का प्रस्ताव रखते थे। लालच में आकर पीड़ित सौदा तय कर लेते थे। नकली सोना देकर फरार हो जाते थे आरोपी सौदा तय होने के बाद आरोपी नकली सोने की गिन्नियां या बिस्किट देकर पैसे ले लेते थे। बाद में जब जांच होती, तो सोना नकली निकलता और आरोपी फरार हो जाते थे। तीनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया। तीन अलग-अलग शिकायतों से खुला मामला 1 अप्रैल 2026: एक पीड़ित ने बताया कि 7 किलो नकली सोना देकर करीब 10 लाख रुपए की ठगी की गई। 3 अप्रैल 2026: दूसरी शिकायत में 5 किलो सोने के नाम पर 50 लाख रुपए लिए गए। 4 अप्रैल 2026: तीसरे मामले में 12 किलो नकली सोना देकर 1 करोड़ रुपए की ठगी की गई।

पुलिस ने ऐसे पकड़ा गिरोह शिकायतें एसपी संपत उपाध्याय तक पहुंचने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर झांसी में दबिश दी गई। उन्हें गिरफ्तार किया गया। पूरे परिवार ने मिलकर रचा था ठगी का खेल पुलिस जांच में सामने आया कि यह पूरा गिरोह एक ही परिवार का है, जो संगठित तरीके से ठगी को अंजाम देता था। सभी आरोपी मिलकर अलग-अलग भूमिकाएं निभाते थे। लोगों को विश्वास में लेकर बड़ी रकम ऐंठते थे। 1.55 करोड़ नकद, सोना और नकली गिन्नियां बरामद गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपियों ने पनागर क्षेत्र में किराए के मकान में रकम छिपाने की जानकारी दी। पुलिस ने तलाशी के दौरान वहां से 1 करोड़ 55 लाख रुपए नकद, 84 ग्राम असली सोना, करीब 20 किलो नकली सोने की गिन्नियां और 11 मोबाइल फोन बरामद किए। आगे की कार्रवाई जारी पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उन्होंने अन्य किन लोगों को निशाना बनाया है। साथ ही इस गिरोह के नेटवर्क और ठगी के पूरे पैटर्न की जांच जारी है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *