भोजपुर पुलिस ने खाद विक्रेता परमात्मा सिंह हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। अवैध संबंध के चलते धारदार हथियार से हत्या की गई थी। इस मामले में 2 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। जिसकी पहचान जादोपुर गांव निवासी रामबाबू मुसहर उर्फ हीरो और मनोज यादव के तौर पर हुई है। घटना तियर थाना क्षेत्र की है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि रामबाबू उर्फ हीरो की पत्नी से परमात्मा सिंह का अवैध संबंध था। इसी को लेकर रामबाबू और उसके सहयोगी मनोज यादव ने मिलकर हत्या की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। घटना की रात परमात्मा सिंह रामबाबू के घर गया था। जहां धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को सुनसान जगह पर फेंक दिया। हालांकि, पुलिस अब तक हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार बरामद नहीं कर सकी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है।
शव मिलने के बाद लोगों ने रोड जाम कर दिया था मृतक की पहचान परमात्मा सिंह(42) उर्फ अरविंद सिंह के तौर पर हुई थी, जो जादोपुर निवासी सिद्धनाथ सिंह के पुत्र थे। खाद की दुकान चलाते थे। सिर पर गहरा जख्म था और पूरा शरीर खून से लथपथ था। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन, देसी शराब का खाली पाउच और मछली बरामद किए थे। साथ ही एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए थे। जानकारी के मुताबिक 12 दिसंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे परमात्मा सिंह घर से यह कहकर निकले थे कि पार्टी में जा रहे हैं। उसके बाद वापस नहीं लौटे। 13 दिसंबर की सुबह उनकी हत्या की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने अवैध शराब की बिक्री और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आईआईटी मोड़ के पास बिहिया-तियर मार्ग को जाम कर दिया। मृतक के छोटे भाई आत्मा सिंह उर्फ कल्लू के बयान पर तियर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जल्द ही सभी साक्ष्यों को एकत्र कर आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।
https://ift.tt/3D1AfRZ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply