सिटी रिपोर्टर| बिहिया तीयर थाना क्षेत्र के जादोपुर गांव में शुक्रवार की रात धारदार हथियार से खाद दुकानदार परमात्मा सिंह उर्फ अरविन्द सिंह (42 वर्ष) के सिर पर कई प्रहार कर हत्या कर दी गयी। वह सिद्धनाथ सिंह के पुत्र थे। शनिवार की सुबह गांव के महादलित टोला के समीप मैदान में शव मिला। वहां शराब के पाउच भी पड़े थे। बताया जाता है कि वह गांव में अपनी खाद की दुकान चलाते थे। हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस संभावना जता रही कि दुश्मनी या पीने-खाने के दौरान विवाद में हत्या की गई है। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन, देसी शराब का पाउच और खाने-पीने का सामान बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा, धारदार हथियार से सिर पर 2-3 बार प्रहार कर हत्या की गई। रात 9:30 बजे घर से बाहर निकले थे बताया जाता है कि उक्त खाद दुकानदार शुक्रवार की शाम दुकान से घर आए और रात करीब 9.30 बजे बाहर निकले। रात में वापस घर नहीं लौटे। शनिवार की सुबह शव मिला। तीयर थाना के थानाध्यक्ष राजीव रंजन पुलिस-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।हत्याकांड का जांच किए, ग्रामीणों से बयान लिए। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य को इकट्ठा किया। मृतक का एक पुत्र 18 वर्षीय सुमंत कुमार और 15 वर्षीय पुत्री रिया कुमारी है। परिजनों को रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। शव के साथ ग्रामीणों ने किया बिहिया-तीयर सड़क को जाम हत्याकांड के बाद ग्रामीणों में गुस्सा भड़क गया। ग्रामीणों ने बिहिया-तीयर पथ पर जादोपुर गांव के समीप आईआईटी मोड़ पर शव को जाम कर दिया।
https://ift.tt/8Y5Erwo
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply