DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

खगड़िया से भाजपा कार्यकर्ता पटना में नितिन के सम्मान समारोह में होंगे शामिल

भास्कर न्यूज |खगड़िया भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार के युवा नेता नितिन नवीन के सम्मान में आगामी 23 दिसंबर को पटना में आयोजित ऐतिहासिक सम्मान समारोह में खगड़िया जिले से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। मंगलवार को मंगलम विवाह भवन में जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी गई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि नितिन नवीन का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनना पूरे बिहार, खासकर खगड़िया के लिए गर्व की बात है। यह सम्मान समारोह बिहार के स्वाभिमान और भाजपा संगठन की मजबूती का प्रतीक बनेगा। कार्यक्रम पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में दोपहर 12 बजे होगा, जहां बिहार भर से लाखों कार्यकर्ता पहुंचेंगे। शत्रुघ्न भगत ने जिले के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में पटना पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन का उत्थान यह साबित करता है कि भाजपा में निष्ठा और संघर्ष का सम्मान होता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व जिला अध्यक्ष रवीश चंद्र सिन्हा, जिला महामंत्री डॉ. इंदु भूषण कुशवाहा तथा जिला मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय उपस्थित थे। सभी नेताओं ने संयुक्त रूप से कार्यकर्ताओं से 23 दिसंबर को पटना पहुंचकर संगठन की एकजुटता प्रदर्शित करने का आग्रह किया। भाजपा नेतृत्व ने यह कार्यक्रम हर कार्यकर्ता के सम्मान से जुड़ा बताया है।


https://ift.tt/biDSatC

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *