DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

खगड़िया में 29 करोड़ की लागत से बनेगा मॉडर्न अस्पताल:नयागांव शिरोमणी ढाला में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का भूमिपूजन संपन्न

खगड़िया में परबत्ता प्रखंड के नयागांव शिरोमणी ढाला में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का भूमिपूजन संपन्न हो गया है। परबत्ता के पूर्व विधायक डॉ. संजीव कुमार ने इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि उनके परिवार का इस भूमि से वर्षों पुराना जुड़ाव रहा है। उनके पिता और राज्य के पूर्व मंत्री स्वर्गीय आर. एन. सिंह ने इस स्थान के लिए भूमि उपलब्ध कराई थी। उन्होंने पहले शिरोमणि ढाला के पास एडिशनल पीएचसी का निर्माण कराया था, और अब क्रिटिकल केयर ब्लॉक की नींव रखी गई है। ‘परबत्ता की जनता के लिए आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का वर्षों पुराना सपना’ डॉ. संजीव कुमार के अनुसार, यह अस्पताल परबत्ता की जनता के लिए आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का वर्षों पुराना सपना है। उनके पिता की भी इच्छा थी कि परबत्ता की बड़ी आबादी को अपने क्षेत्र में ही आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। 29 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा लगभग 29 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह मॉडर्न अस्पताल परबत्ता क्षेत्र के लिए जीवनरक्षक साबित होगा। इसमें मॉडर्न आईसीयू यूनिट, आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, 24×7 आपातकालीन सेवाएँ और सभी प्रकार की उन्नत उपचार सुविधाएं उपलब्ध होंगी। टेंडर तीन महीने पहले ही पूरा हो चुका इस अस्पताल का टेंडर तीन महीने पहले ही पूरा हो चुका था। इसके बनने से परबत्ता और आसपास के गांवों के लोगों को छोटी-बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें यहीं बेहतर और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सकेगा। विधायक रहते हुए डॉ. संजीव कुमार ने इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजना के लिए लगातार प्रयास किए थे, जिसके परिणामस्वरूप यह परियोजना अब साकार हो रही है। इस क्रिटिकल केयर ब्लॉक को परबत्ता क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है।


https://ift.tt/TQfBK07

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *