खगड़िया में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम शुक्रवार को खेल भवन में आयोजित किया गया। इस दौरान सभी अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। विशेष रूप से मानसी के अंचलाधिकारी (सीओ) मो. आमिर हुसैन और प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राजीव कुमार को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी (डीएम) नवीन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों के आपसी समन्वय से चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने चुनाव कार्य में लगे सभी अधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश कुमार ने कहा कि चुनाव के दौरान हर स्तर पर, चाहे वह प्रशासनिक हो या पुलिसिंग, उत्कृष्ट कार्य किया गया। उन्होंने सभी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त (डीडीसी) अभिषेक पलासिया, अपर समाहर्ता (एडीएम) आरती, एडीएम लोक शिकायत, उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार तिवारी, डीटीओ विकास कुमार, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विवेक सुगंध, डीपीआरओ कौशिकी कश्यप, डीएओ अविनाश कुमार सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
https://ift.tt/xeiaWdp
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply