DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

खगड़िया में बेटे ने मां की हथौड़े से की हत्या:माथे पर किए ताबड़तोड़ वार, डर के पिता घर से बाहर भागा; आरोपी अरेस्ट

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड के खीराडीह गांव में एक बेटे ने अपनी मां की हथौड़े से पीटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान 60 वर्षीय उड़नी देवी के रूप में हुई है, जबकि हत्या का आरोप उनके बेटे मंटू मंडल पर है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। सिर पर तेल लगाने पर उग्र होकर चिल्लाने लगा यह घटना बीती देर रात की है। जानकारी के अनुसार, उड़नी देवी अपने बेटे मंटू मंडल के पैर में तेल लगाकर मालिश कर रही थीं। जब उन्होंने उसके माथे पर तेल लगाया, तो मंटू मंडल अचानक उग्र हो गया और चिल्लाने लगा। स्थिति बिगड़ती देख मंटू के पिता घनश्याम मंडल डरकर घर से बाहर भाग गए। इसी दौरान, मंटू मंडल ने हथौड़े से अपनी मां के माथे पर कई वार किए, जिससे उड़नी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। लोग बोले- पत्नी छोड़कर चली गई मायके स्थानीय लोगों की मानें तो आरोपी मंटू मंडल मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि उसके आक्रामक व्यवहार के कारण उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी और वहीं रह रही है। मंटू मंडल अपने माता-पिता के साथ एक ही घर में रहता था, जबकि उसके दो अन्य भाई अलग रहते हैं। पुलिस मौके पर, घटनास्थल पर मिले खून के छींटे घटना की सूचना मिलते ही परबत्ता थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अखलेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब 11 बजे मां की हत्या की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि मंटू मंडल ने अपनी मां की हत्या की है। घटनास्थल से खून के छींटे भी बरामद किए गए हैं। हालांकि, अभी तक शव के संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है कि शव को जलाया गया है या कहीं छिपाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।


https://ift.tt/V7TqMzF

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *