DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

खगड़िया जिला पर्चा बांटने में बिहार में फर्स्ट:परबत्ता में 187 लाभुकों को मिले बंदोबस्ती पर्चे, 267 को देने का लक्ष्य

खगड़िया ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार पटना के आधिकारिक पोर्टल पर जारी रिपोर्ट के अनुसार पर्चा वितरण में पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह जानकारी जिला प्रशासन द्वारा दी गई है। इसी क्रम में परबत्ता प्रखंड में डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत बंदोबस्ती पर्चा वितरण के लिए एक विशेष शिविर आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत परबत्ता के कुल 267 लाभुकों को बंदोबस्ती पर्चा दिए जाने का लक्ष्य रखा गया है। समारोह में 187 लाभुकों के बीच पर्चा वितरित किए गए गुरुवार को आयोजित वितरण समारोह में 187 लाभुकों के बीच पर्चा वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ परबत्ता के विधायक बाबूलाल शौर्य ने किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के प्रयासों का परिणाम जनता को मिल रहा है, जिससे लाभुकों के जीवन में स्थायित्व और सुरक्षा आएगी। इस अवसर पर गोगरी एसडीओ कृतिका मिश्रा, बीडीओ संतोष कुमार पंडित, सीओ हरिनाथ राम, बीपीआरओ मयंक, पूर्व मुखिया पवन कुमार चौधरी और पूर्व जिला परिषद सदस्य शैलेन्द्र कुमार शेलेश सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर लाभुकों को पर्चे सौंपे। लाभुकों ने इसे वर्षों पुरानी प्रतीक्षा का अंत बताया पर्चा प्राप्त करने वाले लाभुकों ने इसे वर्षों पुरानी प्रतीक्षा का अंत बताया। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, ऐसे शिविर ग्रामीणों को उनके अधिकार दिलाने और सरकारी सेवाओं को उन तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। 276 भूमिहीन लोगों को पर्चा मिला खगड़िया द्वारा पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त करना न केवल प्रशासन की कार्यकुशलता को दर्शाता है, बल्कि यह जिले के विकास की दिशा में एक मजबूत कदम भी है। आने वाले दिनों में शेष लाभुकों को भी पर्चा वितरण पूर्ण कर दिया जाएगा। इस कार्यक्रम ने परबत्ता क्षेत्र में विकास कार्यों के प्रति प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की गंभीरता को और मजबूत तरीके से स्थापित किया है।परबत्ता विधायक बाबू लाल शौर्य ने कहा कि 276 भूमिहीन लोगों को पर्चा मिला है और जितने भी भूमिहीन लोगो हैं उसका भी लिस्ट तैयार किया जा रहा है उसको भी जल्द पर्चा दिया जाएगा।


https://ift.tt/vGAYp3D

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *