DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

खगड़िया के 4 शतरंज खिलाड़ी बेगूसराय रवाना:राज्यस्तरीय अंडर-17 प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग, 8 से 11 दिसंबर तक चलेगा मुकाबला

अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में बेगूसराय शतरंज अकादमी द्वारा 8 से 11 दिसंबर तक बेगूसराय में राज्यस्तरीय अंडर-17 बालक-बालिका शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में खगड़िया जिले के चार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यहां से चयनित दो बालक और दो बालिका खिलाड़ियों को राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा। खगड़िया से भाग लेने वाले खिलाड़ियों में मानव कुमार, नेवक कुमार और सौरभ कुमार (बालक वर्ग) तथा कुमारी आयुषी प्रिया (बालिका वर्ग) शामिल हैं। नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवंत ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो साल पहले 2023 में पूर्णिया में आयोजित अंडर-17 राज्यस्तरीय चयन प्रतियोगिता में खगड़िया के अंतरराष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी केशव कुमार यशवंत ने दूसरा और माधव कुमार यशवंत ने पांचवां स्थान प्राप्त किया था। केशव कुमार यशवंत ने दूसरा स्थान हासिल कर पंजाब के जालंधर में आयोजित राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व किया था। बेगूसराय गए चारों शतरंज खिलाड़ियों को अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार विक्की, उपाध्यक्ष विवेक भगत, संतोष कुमार, अंबुज कुमार पोद्दार, खिलाड़ी केशव कुमार यशवंत, माधव कुमार यशवंत, श्रीनाथ विनायक सहित जिले के खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी हैं।


https://ift.tt/bK5B3Rf

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *