भास्कर न्यूज | बक्सर एक तरफ सरकार जहां किसानों को बेहतर बनाने के प्रयास में जुटी हुई है वहीं नावानगर प्रखंड के बेलहरी पैक्स गोदाम खंडहर में तब्दील हो रहा है। किसान अपनी फसल बेचने को लेकर बिचौलियों के पास जाने को लेकर मजबूर हो रहे हैं। पैक्स गोदाम का खस्ताहाल और वहां किसी की उपस्थिति नहीं होने से किसान परेशान हो रहे हैं। हालांकि प्रखंड कॉपरेटिव अधिकारी का दावा है कि जो किसान अपना धान बेचना चाहते हैं उनके धान की खरीदारी नियमों के तहत की जा रही है। हांलांकि लाख प्रयास के बाद बेलहरी पैक्स में अभी तक मात्र एक किसान का केवल पांच क्विंटल धान की खरीदारी अधिकारिक पोर्टल पर दर्ज है। वहीं पैक्स क्षेत्र के किसान धान बेचने को लेकर तैयार है लेकिन उनकी खरीदारी नहीं हो रही है। किसानों की सुविधा को ले कोई व्यवस्था नहीं है बेलहरी पैक्स गोदाम पर किसानों की सुविधा को लेकर कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में किसान अपनी फसल बेचने को लेकर कहां जाएं और अपनी समस्या किसे कहें। हालांकि नावानगर प्रखंड कापरेटिव अधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि आनलाइन के माध्यम से किसान धान बेच सकते हैं। ऐसे किसानों के धान की खरीदी हो रही है। अभी तक एक किसान का पांच क्विंटल धान की खरीदी पैक्स के माध्यम से की गई है। किसान अपने धान को बेचने को लेकर सीधे संपर्क भी कर सकते हैं। गोदाम बना खंडहर, नहीं पहुंच पायेंगे किसान नावानगर प्रखंड के बेलहरी पंचायत के किसानों को बेहतर तरीके से अपने फसल को बेचने के लिए पैक्स बनाया गया। इसके लिए बजाप्ता पैक्स गोदाम सह आफिस का निर्माण भी किया गया। हालांकि पैक्स गोदाम आज के समय में खंडहर में तब्दील हो रहा है। पैक्स गोदाम जंगल में तब्दील हो रहा है। गोदाम पर धान खरीदी का न तो कोई पोस्टर लगा है और न ही कोई बैनर। ऐसे में किसानों को धान बेचने के नियमों का कोई पता नहीं चल रहा है जिससे किसान अपनी फसल बेचने से वंचित रह सकते हैं। गोदाम के दिवालों पर घांस जम चुका है। आसपास के किसान पैक्स गोदाम के पास अपना खलिहान बना पुआल रख रहें हैं। ऐसे में पंचायत के अन्य किसानों को को काफी परेशानी हो रही है। नाम नहीं छापने के शर्त पर एक किसान ने बताया कि सरकारी स्तर पर गोदाम के पास धान खरीदी के नियमों का पोस्टर – बैनर होना चाहिए। गोदाम पर पहुंच पथ होना चाहिए। गोदाम में कर्मचारी का होना अनिवार्य है ताकि किसान मौके पर पहुंच अपनी फसल बेचने में आ रही समस्याओं का निराकरण करा सकें।
https://ift.tt/WHn9Vxf
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply