DniNews.Live

क्रॉसिंग रिपब्लिक में सोसायटी में मारपीट, हंगामा:अरबन कंपनी की महिला कर्मचारी और अधिकारी की पत्नी से हुआ विवाद, पुलिस तमाशबीन बनी रही

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में एसोटेक द नेस्ट सोसाइटी में जमकर हंगामा हुआ। जहां अरबन कंपनी की महिला कर्मचारी से मारपीट पर विवाद हुआ। यह विवाद सोसायटी के एक पदाधिकारी की पत्नी से हुआ। जिसके बाद मारपीट कर विवाद खड़ा हुआ। सूचना पर क्रासिंग रिपब्लिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। लेकिन पुलिस मौके पर तमाशबीन बनी रही। सोसायटी के पदाधिकारी की पत्नी ने की मारपीट पुलिस ने बताया कि सोसाइटी में रहने वाले एक पदाधिकारी की पत्नी ने अरबन कंपनी की महिला कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद वीडियो में एक युवक भी महिला से अभद्रता करते हुए मारपीट पर उतारु हुआ। जिसके बाद अन्य महिला और पुरुष कर्मचारियों ने युवक पर डंडे बरसा दिए। करीब आधा घंटे तक बखेड़ा चला। सूचना पर क्रासिंग रिपब्लिक थाने की पुलिस पहुंच गई। लेकिन महिलाओं का विवाद है इसलिए पुलिस भी तमाशबीन बनी रही। सोयायटी में अंदर कंपनी की महिलाएं अर्बन कंपनी होम सर्विस ( इंस्टा हेल्प ) की घरेलू सहायिका गार्डों से अभद्रता करते हुए अंदर घुस गई। अर्बन कंपनी की इंस्टा होम सर्विस से एक घरेलू सहायिका से गाली गलौच कर महिला घरेलू सहायिका ने आरोप लगाया कि उसके साथ फ्लैट मालकिन ने मारपीट की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घरेलू सहायिका की शिकायत पर जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान मारपीट में सोसायटी के एक गार्ड के सिर में गंभीर चोट आई है। वही एक घरेलू सहायिका को भी चोट लगी। क्रासिंग रिपब्लिक थाना प्रभारी सरिता मलिक का कहना है कि वीडियो के आधार पर जांच कराई जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *