Breaking News

क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट को रिडीम कराने का लालच:पुलिस ने दबोचे 10 शातिर, अब तक लगभग 60 लाख रुपए की कर चुके है धोखाधड़ी


                 क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट को रिडीम कराने का लालच:पुलिस ने दबोचे 10 शातिर, अब तक लगभग 60 लाख रुपए की कर चुके है धोखाधड़ी

क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट को रिडीम कराने का लालच:पुलिस ने दबोचे 10 शातिर, अब तक लगभग 60 लाख रुपए की कर चुके है धोखाधड़ी

आगरा पुलिस ने क्रेडिट कार्ड प्वाइंट रिडीम कराने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से नकदी, मोबाइल और कार्ड बरामद हुए हैं, जबकि करोड़ों की ठगी के सबूत भी मिले हैं। इनके कब्जे से 10 मोबाइल फोन, 7 एटीएम कार्ड, 3 आधार कार्ड और 4,255 रुपये बरामद किए गए हैं। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया- साइबर क्राइम पोर्टल और समन्वय एप के माध्यम से मिली शिकायतों की जांच के दौरान पुलिस को एक मोबाइल नंबर से बंगलुरू की सरिता नामक महिला से 1.30 लाख ठगी की सूचना मिली। एक अन्य महिला ने भी एक मोबाइल नंबर से इसी तरह क्रेडिट कार्ड के प्वाइंट रिडीम कराने के बहाने ओटीपी पूछ 9 हजार ठगी की जानकारी हुई। पुलिस ने नंबरों और उनके मोबाइल के आईपी एड्रेस की जांच की तो पूरे गैंग का पता चला। मामले में सदर थाना में 20 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी देव चौहान समेत 10 गिरफ्तार किए गए हैं। इनके पास से नकदी,10 मोबाइल,7 डेबिट कार्ड और 3 आधार कार्ड मिले हैं। पुलिस इनके साथियों की तलाश कर रही है। आरोपियों द्वारा इस तरह करोड़ों की ठगी किए जाने के साक्ष्य मिले हैं। ये गैंग रिवार्ड प्वाइन्टस का लालच देकर लोगों से ओटीपी प्राप्त कर उनके खातों से रकम का गबन कर रहे थे। इस गैंग का सरगना अजय कुशवाह है, जो लोगों को कॉल कर उन्हें फंसाता था। गैंग के अन्य सदस्य सिम उपलब्ध कराते थे और खाते खोलते थे।पुलिस ने बताया कि इस गैंग ने अब तक लगभग 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *