भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह को प्रदेश सरकार की तरफ से क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी (आरएसओ) बनाया गया है। ओलंपिक में हॉकी में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य राजकुमार पाल (गाजीपुर) को डीएसपी का पद मिला है। आज, मंगलवार को लोक भवन में सीएम योगी आदित्यनाथ कुल 6 खिलाड़ियों को अधिकारी के पद पर नियुक्ति का प्रमाण पत्र देंगे। रानी लक्ष्मी बाई और लक्ष्मण पुरस्कार का भी वितरण करेंगे। कुल 6 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बने अधिकारी खेल निदेशक आरपी सिंह ने बताया कि झांग झोऊ एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य अलीगढ़ के रिंकू सिंह, ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य राजकुमार पाल निवासी गाजीपुर को डीएसपी, पैरा एथलेटिक्स में ऊंची कूद में पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता गौतमबुद्ध नगर के प्रवीण कुमार, पेरिस पैरा ओलंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक विजेता इटावा के अजीत सिंह को जिला पंचायती राज अधिकारी बनाया गया है। पैरा ओलंपिक में 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक विजेता सुमिरन निवासी गाजियाबाद को जिला पंचायती राज अधिकारी और मुजफ्फरनगर की रहने वाली पैरा एथलेटिक्स में 100 और 200 मीटर में कांस्य जीतने वाली कांस्य पदक विजेता प्रीतिपाल को खंड विकास अधिकारी के नियुक्त पत्र दिए जाएंगे। खिलाड़ियों को दी जाएगी आर्थिक मदद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले नौ खिलाड़ियों को वर्ष 2024-25 के लिए लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड दिया जाएगा। इसमें खिलाड़ियों को तीन लाख 11 हजार रुपए की धनराशि और कांस्य प्रतिमा दी जाएगी। इसके अलावा प्रदेश के 14 खिलाड़ियों को राज्य सरकार की ओर से एक करोड़ 64 लाख की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। 19 अन्य खिलाड़ियों को एकलव्य क्रीड़ा कोष के तहत 8.75 लाख रुपए दिए जाएंगे। इन खिलाड़ियों को मिलेगा पुरस्कार लक्ष्मण अवॉर्ड (सामान्य वर्ग) खिलाड़ी – जनपद – खेल उत्तम सिंह – गाजीपुर – हॉकी अभिजीत कुमार -प्रयागराज – जिम्नास्टिक जोंटी कुमार – गौतमबुद्ध नगर – कुश्ती रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड (सामान्य वर्ग) खिलाड़ी – जनपद – खेल प्राची सहारनपुर एथलेटिक्स तान्या चौधरी बागपत एथलेटिक्स वंतिका अग्रवाल गौतमबुद्ध नगर शतरंज लक्ष्मण अवॉर्ड (पैरा वर्ग) खिलाड़ी – जनपद – खेल यश कुमार – आगरा – पैरा कनौइंग प्रवीण कुमार – गौतमबुद्ध नगर- पैरा एथलेटिक्स रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड (पैरा वर्ग) खिलाड़ी – जनपद – खेल प्रगति केसरवानी- लखनऊ- पैरा टेबल टेनिस पदक विजेता खिलाड़ी खिलाड़ी – जनपद – खेल – धनराशि विनय – गोरखपुर – पैरा पावरलिफ्टिंग – 40 लाख विक्रांत – बालियान – मेरठ वुशू – 15 लाख सागर दांगी – बागपत – शूटिंग – 15 लाख भानु पाठक – गोरखपुर – पर्वतारोही -15 लाख दीपक कुमार- गाजियाबाद – पर्वतारोही – 15 लाख तनुश्री पांडेय – लखनऊ – सॉफ्ट टेनिस – 14 लाख ओम यादव – लखनऊ – सॉफ्ट टेनिस – 12 लाख राजकुमार पाल – गाजीपुर – हॉकी – 10 लाख यश कुमार – आगरा – पैरा कैनोइंग – 10 लाख मुस्कान यादव – प्रयागराज – सॉफ्ट टेनिस – छह लाख अभय सिंह – वाराणसी – क्याकिंग व कनोइंग – पांच लाख श्रवण कुमार – बागपत – शूटिंग – तीन लाख यश तोमर – बागपत शूटिंग – दो लाख ईशान खान – बागपत – शूटिंग दो लाख

Leave a Reply