DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

क्या बेटे की खातिर जाएगी उपेंद्र कुशवाहा की सदस्यता:मंगल पांडेय की जगह दीपक प्रकाश का विधान परिषद जाना तय, कुशवाहा के लिए राज्यसभा की राह मुश्किल

बिना किसी सदन के सदस्य चुने मंत्री पद की शपथ लेने वाले दीपक प्रकाश भाजपा कोटे से विधान परिषद जाएंगे। बीजेपी उन्हें मंगल पांडेय की जगह खाली हुई सीट पर विधान परिषद भेजेगी। इस पर दोनों पार्टी के नेताओं के बीच सहमति बन गई है। दीपक राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के बेटे हैं। अब चर्चा इस बात की शुरू हो गई है कि क्या बेटे की खातिर उपेंद्र कुशवाहा अपनी राज्यसभा सदस्यता गंवा देंगे? क्या अप्रैल के बाद वह किसी सदन के सदस्य नहीं रहेंगे? उपेंद्र कुशवाहा को BJP ने लोकसभा चुनाव 2024 में हार के बाद विवेक ठाकुर की जगह राज्यसभा भेजा था। उनका कार्यकाल अप्रैल 2026 में पूरा हो रहा है। BJP सूत्रों की मानें तो पार्टी उन्हें रिपीट करने नहीं जा रही। क्यों उपेंद्र कुशवाहा के लिए राज्यसभा जाना मुश्किल हो गया है? उनके बेटे को मंगल पांडेय की जगह MLC बनाने की वजह क्या है? भास्कर की खास रिपोर्ट में जानिए… क्यों मंगल पांडेय की जगह दीपक को बनाया जा रहा MLC? विधानसभा चुनाव 2025 में NDA के 4 MLC चुनाव जीतकर विधायक बने हैं। इनमें BJP के सम्राट चौधरी और मंगल पांडेय शामिल हैं। जदयू के राधा चरण सेठ और भगवान सिंह कुशवाहा भी MLC थे, अब MLA बने हैं। सम्राट चौधरी और भगवान सिंह का कार्यकाल जून 2026 में पूरा हो रहा है। ऐसे में अगले साल जून में इन दोनों सीटों पर चुनाव होंगे। राधा चरण सेठ का कार्यकाल 2028 में पूरा हो रहा है। वहीं, मंगल पांडेय का कार्यकाल 2030 में समाप्त होने वाला था। मंगल पांडेय की जगह दीपक प्रकाश को MLC बनाए जाने पर वह 2030 तक विधान परिषद के सदस्य रहेंगे। ऐसे में 5 साल मंत्री बने रहने में परेशानी नहीं होगी। कुशवाहा को रिपीट नहीं करने के 2 कारण जानिए… 1. BJP पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगेगा पॉलिटिकल एनालिस्ट अरुण पांडेय बताते हैं, ‘मौजूदा चुनाव में NDA की जिस मुद्दे पर किरकिरी हुई है, उसमें सबसे बड़ा मुद्दा परिवारवाद है। उपेंद्र कुशवाहा ने पहले अपनी पत्नी स्नेहलता को विधानसभा का टिकट दिया। इसके बाद अचानक अपने बेटे का नाम मंत्री पद के लिए आगे बढ़ा दिया। उनकी पत्नी विधायक थीं, लेकिन बेटा किसी भी सदन में नहीं था।’ 2. ‌BJP अपने कार्यकर्ता को सेट करना चाहेगी उपेंद्र कुशवाहा को भूमिहार यानी कि सवर्ण कोटे की सीट से राज्यसभा भेजा गया था। अब विधानसभा में उपेंद्र कुशवाहा की स्थिति मजबूत हो गई है। ऐसे में BJP इस सीट पर एक बार फिर से अपने किसी जमीनी कार्यकर्ता को भेजेगी। इस बात की पूरी संभावना है कि पार्टी किसी सवर्ण को राज्यसभा भेजे। मुकेश सहनी को सेट किया, लेकिन रिपीट नहीं BJP जरूरत के हिसाब से अपने सहयोगी दलों के नेताओं को समय-समय पर राज्यसभा और विधान परिषद भेजती रही है, लेकिन रिपीट बहुत कम को करती है। 2020 के विधानसभा चुनाव में VIP के नेता मुकेश सहनी NDA का हिस्सा थे। वह सिमरी बख्तियारपुर से विधानसभा चुनाव हार गए थे। भाजपा ने मुकेश को मंत्री बनाया और अपने कोटे से विधान परिषद भेजा। हालांकि, यूपी चुनाव 2022 को लेकर मुकेश सहनी और भाजपा के बीच संबंध खराब हो गए। ऐसे में BJP ने उनके विधायकों को अपने पाले में किया और उन्हें दोबारा विधान परिषद नहीं भेजा। JDU पहले ही कुशवाहा को सेट करने से मना कर चुकी है कुशवाहा के पास सिर्फ BJP का ही सहारा है। चुनाव के वक्त सीट बंटवारे को लेकर मामला बिगड़ा तो जदयू ने साफ कह दिया था कि उनका गठबंधन केवल भाजपा से है। बाकी तीनों सहयोगियों को BJP लाई है, वही समझे। सीट बंटवारे से लेकर कैबिनेट में हिस्सेदारी तक में यह दिखा भी है। ऐसे में उपेंद्र कुशवाहा के लिए JDU का दरवाजा पहले से ही बंद है। लोकसभा चुनाव के दौरान हुई थी विधान परिषद के एक सीट की डील दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा और बीजेपी के बीच विधान परिषद की एक सीट की डील लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान हुई थी। उस समय कुशवाहा से लोकसभा की एक सीट के साथ विधान परिषद की एक सीट देने का वादा किया गया था। लोकसभा का चुनाव उपेंद्र कुशवाहा काराकाट से लड़े, लेकिन हार गए। इसके लिए पवन सिंह फैक्टर को सबसे बड़ा कारण माना गया। उपेंद्र कुशवाहा के चुनाव हारने के बाद इस बात की चर्चा हुई कि इन्हें अब विधान परिषद भेजा जाएगा। ऐसा माना जा रहा था कि रामबली चंद्रवंशी की खाली हुई सीट पर कुशवाहा को विधान परिषद भेज दिया जाएगा, लेकिन वहां से जदयू ने भगवान सिंह कुशवाहा को MLC बना दिया। इसके बाद उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी की बातें सामने आईं। सामने विधानसभा चुनाव था, ऐसे में डैमेज कंट्रोल के लिए आनन-फानन में 2 जुलाई 2024 को सम्राट चौधरी ने बीजेपी की तरफ से उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा भेजने की घोषणा की। इसके बाद विवेक ठाकुर की जगह इन्हें राज्यसभा सांसद बनाया गया था। ‌‌‌BJP कोटे से विधान परिषद जाएंगे दीपक प्रकाश: RLM राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बिहार प्रदेश प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने बताया कि हमारी पार्टी की ओर से बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री बने दीपक प्रकाश बहुत जल्द बिहार विधान परिषद के सदस्य मनोनीत किए जाएंगे। विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा ने एक MLC पद देने का वादा किया गया था। 5 पॉइंट में समझिए कुशवाहा BJP के लिए क्यों जरूरी


https://ift.tt/3yL6eSc

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *