कौशांबी में सोमवार को सम्राट उद्दयन सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही, जिले में नवनिर्मित 21 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का लोकार्पण भी हुआ और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र फौजी, भरवारी की अध्यक्ष कविता पासी और मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का लोकार्पण और स्मार्टफोन वितरित किए। इस अवसर पर प्रतीकात्मक रूप से 110 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और 36 मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन प्रदान किए गए। जनपद में कुल 1775 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन दिए जाएंगे। इस नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाली नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में कमला विश्वकर्मा, आरती देवी और आंचल गुप्ता शामिल थीं। इसी प्रकार, नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं पूजा, विमला देवी, नीलम, रीना, आरती देवी, अंजलि यादव और फिजा नाज को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी शालिनी रंजन सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply