Breaking News

कौशांबी में हत्या मामले में सातवां आरोपी गिरफ्तार:अवैध तमंचा-कारतूस बरामद, 6 आरोपी पहले ही भेजे जा चुके जेल


                 कौशांबी में हत्या मामले में सातवां आरोपी गिरफ्तार:अवैध तमंचा-कारतूस बरामद, 6 आरोपी पहले ही भेजे जा चुके जेल

कौशांबी में हत्या मामले में सातवां आरोपी गिरफ्तार:अवैध तमंचा-कारतूस बरामद, 6 आरोपी पहले ही भेजे जा चुके जेल

कौशांबी के चरवा थाना क्षेत्र के बरियावां गांव में मारपीट के दौरान हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले में पकड़े गए आरोपियों की संख्या सात हो गई है। पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किए गए युवक के पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। यह घटना 2 अप्रैल को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हुई थी। मारपीट में शिवकरन नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई थी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चरवा पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए, कौशांबी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सत्यनारायण प्रजापत ने जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया था। फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, और एसपी ने स्वयं भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली थी। गठित टीमों ने जांच के दौरान छह व्यक्तियों की पहचान की थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रामलाल, अजीत, रामप्रकाश, राजेंद्र, शिवमूरत और रामानंद को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी घटनाक्रम में शामिल सुरेंद्र पुत्र लल्लू, निवासी बरियावां, थाना चरवा को चरवा पुलिस टीम ने रविवार शाम मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने एक अवैध 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आज सुरेंद्र को भी जेल भेज दिया है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *