Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

कौशांबी में विंटेज कार से खाटूश्याम की शोभायात्रा:भक्तों ने डीजे पर नृत्य किया, जगह-जगह हुआ स्वागत

                 कौशांबी में विंटेज कार से खाटूश्याम की शोभायात्रा:भक्तों ने डीजे पर नृत्य किया, जगह-जगह हुआ स्वागत

कौशांबी में विंटेज कार से खाटूश्याम की शोभायात्रा:भक्तों ने डीजे पर नृत्य किया, जगह-जगह हुआ स्वागत

कौशांबी के नगर पालिका परिषद भरवारी कस्बे में सोमवार को बाबा खाटू श्याम की शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा हनुमत निकेतन मंदिर से शुरू होकर बाबा खाटू श्याम मंदिर के दरबार तक पहुंची। बाबा खाटू श्याम की यह शोभायात्रा एक विंटेज कार से निकाली गई, जिसने पूरे नगर का भ्रमण किया। शोभायात्रा में जिले भर से आए बाबा श्याम के भक्तों ने डीजे और ढोल नगाड़ों की धुन पर नृत्य किया। स्थानीय भक्तों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा और गुलाबजल की वर्षा की। वहीं, जगह-जगह शरबत और प्रसाद वितरण के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम का आयोजन श्याम मित्र मंडल की ओर से किया गया था। भरवारी के नया बाजार स्थित खाटू श्याम मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को खाटू श्याम संकीर्तन और एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *