DniNews.Live

कौशांबी में महिला सुरक्षा जागरूकता के लिए स्कूटी रैली:एसपी ऑफिस से हुई शुरुआत, एएसपी ने दिखाई हरी झंडी

कौशांबी जिले में मंगलवार को ‘मिशन शक्ति’ (फेज-05) अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने एक स्कूटी रैली निकाली। यह रैली एसपी ऑफिस से शुरू होकर मंझनपुर मुख्यालय क्षेत्र में भ्रमण किया और पुलिस ऑफिस में ही समाप्त हुई। यह विशेष अभियान नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए समर्पित है, जिसे शासन द्वारा चलाया जा रहा है। नवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित इस रैली का उद्देश्य बालिकाओं, महिलाओं और छात्राओं को इन विषयों पर जागरूक करना था। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश कुमार सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ मिशन शक्ति के तहत यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। महिला पुलिसकर्मियों की यह वाहन रैली एसपी ऑफिस से समदा तक गई, फिर मंझनपुर चौराहा होते हुए वापस एसपी ऑफिस पर समाप्त हुई।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *