DniNews.Live

कौशांबी में पेट्रोल पंप पर भीड़, अफवाह के बाद हंगामा:5 पंपों पर पेट्रोल खत्म, पुलिसकर्मियों ने लगवाई लाइन

कौशांबी के गुरुवार शाम पेट्रोल खत्म होने की अफवाह फैलते ही जिले के कई पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ गई। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के अषाढ़ा पेट्रोल पंप, मंझनपुर मुख्यालय और भरवारी नगर पालिका के पास पंपों पर लोग अपने वाहनों के साथ पेट्रोल भरवाने पहुंचे। कर्मचारियों ने प्रत्येक व्यक्ति को 200 रुपये से अधिक का पेट्रोल देने से इनकार किया, जिससे लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। अषाढ़ा पुलिस चौकी प्रभारी शुभम सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को व्यवस्थित कर कतार में लगवाया। पुलिस ने लोगों को समझाया कि पेट्रोल की कोई कमी नहीं है और अफवाहों पर ध्यान न दें। जिलापूर्ति अधिकारी मंगेश कुमार ने बताया कि जनपद में कुल 104 पेट्रोल पंप हैं और पेट्रोल व डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने बताया कि 5 पंपों पर लोड न आने के कारण अस्थायी दिक्कत थी, जो जल्द ही हल हो जाएगी। अधिकारी ने आमजन से आग्रह किया कि अफवाहों में आकर पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न बढ़ाएं।।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *