DniNews.Live

कौशांबी में पति की आत्महत्या, पत्नी-प्रेमी गिरफ्तार:97 दिन बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपितों को किया गिरफ्तार

कौशांबी के चरवा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने घटना के 97 दिन बाद मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। मृतक के भाई की तहरीर पर चरवा थाने में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मृतक के भाई रघुनाथ (पुत्र भुलई), जो चरवा थाना क्षेत्र के नींबी शाना के निवासी हैं, ने पुलिस को बताया कि उनके भाई रामदेव की पत्नी सविता देवी का गांव के ही रामू (पुत्र गनेश) से प्रेम संबंध था। रामदेव को जब इस संबंध का पता चला तो उन्होंने आपत्ति जताई और पत्नी के मिलने-जुलने पर रोक लगाने की कोशिश की। रघुनाथ के अनुसार, इसके बाद सविता देवी और रामू ने मिलकर रामदेव को जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों की प्रताड़ना से परेशान होकर रामदेव ने 15 दिसंबर 2025 को जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद से सविता देवी और रामू फरार चल रहे थे। मुखबिरों की सूचना पर कौशांबी पुलिस ने 97 दिन बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कौशांबी के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में अब कोई अन्य आरोपी शेष नहीं है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *