कौशांबी के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के गोराजू गांव में एक 18 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मोहनलाल की पुत्री रिंकुल देवी (18) के रूप में हुई है, जो कक्षा 10 की छात्रा थी। गुरुवार सुबह रिंकुल देवी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। बताया जा रहा है कि उसने कमरे में लगी धन्नी से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। घटना के बाद परिजनों में दुख का माहौल है। 4 तस्वीरें देखिए… सूचना मिलते ही पश्चिम शरीरा थाना अध्यक्ष हरीश तिवारी और चम्पहा चौकी इंचार्ज अतुल रंजन तिवारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष हरीश तिवारी ने बताया कि परिजनों की ओर से आत्महत्या की तहरीर दी गई है। उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply