DniNews.Live

कौशांबी में चेकिंग के दौरान खनन टीम पर हमला:इंस्पेक्टर की तहरीर पर 4 नामजद, 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में खनन टीम पर हमला हुआ है। शनिवार देर रात कसेंदा स्थित एक पेट्रोल पंप पर ओवरलोड मोरंग लदे ट्रकों की चेकिंग के दौरान खनन इंस्पेक्टर से कथित तौर पर मारपीट और धक्का-मुक्की की गई। इस मामले में पेट्रोल पंप मालिक अंशु सिंह, मैनेजर सहित चार नामजद और बारह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, कौशांबी में तैनात खनन इंस्पेक्टर शत्रुघ्न सिंह ओवरलोड मोरंग लदे ट्रकों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कसेंदा स्थित भारत पेट्रोल पंप पर ट्रक मालिकों और वहां मौजूद लोगों से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि पेट्रोल पंप मालिक अंशु सिंह और कुछ ट्रक मालिकों ने खनन इंस्पेक्टर के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की की। घटना के दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। इस बीच किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खनन इंस्पेक्टर की तहरीर पर पुलिस ने रविवार सुबह पेट्रोल पंप मैनेजर समेत चार नामजद और बारह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में सुना जा सकता है कि विवाद के दौरान पंप मालिक दूसरे पंप पर कार्रवाई न कर उनके पंप पर कार्रवाई की बात कहते नजर आ रहे हैं। वे नंदा का पुरवा घाट पर अवैध खनन का आरोप भी लगा रहे हैं। इसके अलावा, लोगों में अवैध वसूली को लेकर भी विवाद होने के आरोप लग रहे हैं। हालांकि, इस मामले में पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल, पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *