DniNews.Live

कौशांबी में चलती ट्रेन से गिरा युवक, मौत:मोबाइल से की जा रही पहचान, पुलिस जांच में जुटी

कौशांबी के चरवा थाना क्षेत्र में चलती ट्रेन से गिरने के बाद एक युवक की मौत हो गई। आरपीएफ पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे चरवा थाना क्षेत्र के चिल्ला सह बाजी के पास हुई। एक अज्ञात युवक चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना मिलने पर आरपीएफ उपनिरीक्षक राहत सिंह यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल युवक को तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से चायल पीएचसी भेजा गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस इस मोबाइल फोन के आधार पर युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जीआरपी के उपनिरीक्षक संजय कुमार भी मौके पर पहुंचे और चरवा थाना पुलिस को सूचित कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *