कौशांबी। करारी थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में 19 मार्च को 58 वर्षीय मिश्रीलाल का शव उनके घर में चारपाई के नीचे मिला था। घटना के छह दिन बाद भी पुलिस को मामले में कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। मृतक की बेटी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। मिश्रीलाल इब्राहिमपुर गांव के निवासी और पेशे से किसान थे। घटना के समय उनकी पत्नी सुखदेइया फतेहपुर जिले में अपनी बेटी के यहां थीं, जबकि बेटा मथुरा प्रसाद लुधियाना में मौजूद था। मृतक की बेटी गीता ने बताया कि हत्यारोपियों ने उनके पिता की आंख फोड़ दी थी और सिर पर गंभीर चोट पहुंचाई थी। नाक और मुंह से खून बह रहा था। पुलिस जांच में जुटी टीमें इस हत्याकांड को सुलझाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने कई टीमें गठित की हैं। जांच के तहत दर्जन भर से अधिक मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर रखा गया है। जनपद की एसओजी (SOG) टीम भी करारी क्षेत्र में डेरा डाले हुए है। सीओ सदर शिवांक सिंह ने बताया कि मृतक के सिर पर केवल एक ही चोट का निशान मिला है। पुलिस कर रही जांच, जल्द समाधान का आश्वासन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसी कोई विशेष बात सामने नहीं आई, जिससे यह स्पष्ट रूप से हत्या लगे। उन्होंने कहा कि यदि यह हत्या होती, तो शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें होतीं। सीओ शिवांक सिंह ने बताया कि हत्या के खुलासे के लिए गठित टीमें लगातार जांच में जुटी हुई हैं और हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस वारदात का अनावरण किया जाएगा।

Leave a Reply