कौशांबी की सैनी कोतवाली पुलिस ने एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। दोनों को सोमवार को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया। यह घटना 22 मार्च को सामने आई थी, जब शीतला धाम कड़ा निवासी धर्मेंद्र कुमार ने सैनी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि सिराथू ओवर ब्रिज के पास स्थित उनकी इलेक्ट्रॉनिक दुकान का शटर 20-21 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने तोड़ दिया था। चोर दुकान से दो इनवर्टर, एक बैटरी और अन्य सामान चुरा ले गए थे। शिकायत के आधार पर सैनी कोतवाली पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया और घटना के खुलासे के लिए एक टीम का गठन किया। टीम ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने सोमवार सुबह वार्ड नंबर 5 सिराथू निवासी अतुल दुबे पुत्र मनोज दुबे और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी किए गए दो इनवर्टर और एक बैटरी भी बरामद की गई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी अतुल दुबे ने बताया कि वह अपने शौक पूरे करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

Leave a Reply