DniNews.Live

कौशांबी में इंस्टाग्राम दोस्ती के बाद विवाहिता का अपहरण:महिला सतना में मिली, घर लौटकर दर्ज कराई FIR

कौशांबी में एक विवाहित महिला के अपहरण का मामला सामने आया है। दो बच्चों की मां को कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर सतना ले जाया गया। लेकिन महिला किसी तरह होश में आकर अपने घर लौट आई। परिजनों के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला कोखराज थाना क्षेत्र का है। सोशल मीडिया से शुरू हुई बातचीत पीड़िता बालकमऊ गांव की रहने वाली थी और सोशल मीडिया पर सक्रिय थी। इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती करारी थाना क्षेत्र के रसूलपुर सोनी गांव के एक युवक से हुई, जो शादीशुदा था। दोनों के बीच लगभग तीन-चार महीने तक बातचीत हुई, जिसके बाद युवक महिला से मिलने की जिद करने लगा। अपहरण करके सतना तक ले गया युवक बीते 22 मार्च को महिला अपने मायके में गेहूं काटने गई थी। उसी दौरान नियामपुर गांव के पास युवक ने उसका अपहरण कर लिया। महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोशी की हालत में ट्रेन से सतना ले जाया गया। वहां दो दिन बिताने के बाद महिला को पता चला कि युवक भी शादीशुदा है और उसने किसी तरह अपने आप को छुड़ाया। 26 मार्च को महिला अपने घर लौट आई और परिजनों के साथ कोखराज थाने में युवक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई। थाना प्रभारी चंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि महिला का बयान दर्ज किया जा रहा है और आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *