DniNews.Live

कौशांबी में अवैध तमंचे संग आरोपी युवक गिरफ्तार:तमंचा व कारतूस बरामद, पुलिस ने भेजा जेल

कौशांबी में अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को देर रात पकड़ा और उसके पास से एक अवैध तमंचा व एक कारतूस बरामद किया है। दरअसल, मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने अवैध तमंचे के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की थी। यह फोटो वायरल होने के बाद कौशांबी पुलिस हरकत में आई। सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर पुलिस ने युवक की पहचान की और उसे गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान अतीक उर्फ कल्लू पुत्र मोहम्मद सईद, निवासी ग्राम घना का पुरवा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। मंझनपुर थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया- पकड़े गए आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत और आयुध अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *