DniNews.Live

कौशांबी डीएम ने 3 अधिकारियों का वेतन रोका:दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना में ‘सी’ श्रेणी मिलने पर कार्रवाई

कौशांबी जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को उदयन सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित योजनाओं और इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा की। वहीं समीक्षा के दौरान, दशमोत्तर छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में ‘सी’ श्रेणी प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने तत्काल प्रभाव से जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी का वेतन रोकने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य घर योजना, स्वयं सहायता समूह, जल जीवन मिशन, फैमिली आईडी, 15वां वित्त आयोग (पंचायत) और नई सड़कों के निर्माण जैसी अन्य योजनाओं में फरवरी माह की रैंकिंग में ‘बी’, ‘सी’ या ‘डी’ श्रेणी मिलने पर भी असंतोष जताया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रैंकिंग में सुधार कर ‘ए’ श्रेणी प्राप्त करने के निर्देश दिए, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपनी विभागीय योजनाओं के इंडिकेटर्स की प्रगति की नियमित रिपोर्ट करने और रैंकिंग में सुधार लाने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *