DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कोहरे के आगे एंटी फॉग लाइट फेल, ट्रेनों की थमी रफ्तार

भास्कर न्यूज | सीवान जिले में ठंड का असर इस कदर बढ़ गया है कि जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कोहरा और धुंध की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री था। जबकि सुबह में कोहरा और धुंध छाया हुआ था। इस वजह से सुबह में लोग घरों से बाहर निकलने से परहेज करते रहे।दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन शाम होते हैं फिर धूप खत्म हो गई और ठंड का असर तेज हो गया। आठवीं क्लास तक के बच्चों का पठन पाठन जिलाधिकारी के आदेश पर बंद है। इसलिए ऐसे बच्चों को ठंड से राहत मिली, लेकिन इसके ऊपर की क्लास के बच्चों को ठंड में स्कूल जाना पड़ा। कोहरा और ठंड की वजह से ट्रेन परिचालन प्रभावित हो रही है। रेलवे ने ट्रेनों में एंटी एंटी फॉग डिवाइस लगाया है इसके बावजूद ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रही है। बुधवार को सीवान स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेन घंटे लेट से चली। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। 02563 बरौनी नई दिल्ली क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस दोपहर 1:10 की जगह 10 घंटे लेट से चली। इस वजह से यह मध्य रात्रि में आई। जबकि 02564 नई दिल्ली बरौनी क्लोन एक्सप्रेस भी 11 घंटे लेट से आई। यह ट्रेन सुबह की जगह रात में आई। इसी तरह 55102 मऊ छपरा कचहरी पैसेंजर एक्सप्रेस 12 घंटे लेट से आई। यह भी सुबह के बदले रात में आई। इसके अलावा 18181 टाटा थावे म एक्सप्रेस में 4 घंटा लेट से आई। जबकि 15077 गोमती नगर वीकली एक्सप्रेशन की 3 घंटे विलंब से चली। इसके अलावा अन्य ट्रेन भी प्रभावित हुई। इस वजह से स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेन आने का इंतजार करना पड़ा। स्टेशन पर ठिठुरते रहे यात्री जिस ट्रेन को सुबह में आना था उस ट्रेन के रात में आने की वजह से यात्री सीवान स्टेशन पर उतरकर अपने घर नहीं जा सके। उन्हें स्टेशन पर ही रात बितानी पड़ी। हालांकि स्टेशन पर ठंड से बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है। यात्री प्रतीक्षालय में हीटर या ब्लोअर नहीं लगाया गया है। इस वजह से यात्री को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। शहर में केवल शाम के समय अलाव जलाया जा रहा है। इस वजह से दिन में लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है।


https://ift.tt/JERo8zU

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *