DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कोहरे की सफेद चादर में लिपटा पूर्णिया:शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा, न्यूनतम तापमान 8°C; अगले 24 घंटे राहत की उम्मीद नहीं

पूर्णिया में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पूरा शहर कोहरे के सफेद चादर में लिपटा है। शहरी और ग्रामीण इलाके में सुबह से ही घना कोहरा छाया है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे ने शहर की भाग दौड़ वाली लाइफ में काफी हद तक ब्रेक लगा दी है। हालांकि कनकनी से काफी हद तक राहत है। आज जिले का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है, जबकि न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। शुक्रवार को भी ठंड का असर बरकरार रहा। सुबह से ही ठंड और घने कोहरे ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालांकि दिन में धूप खिली, जिससे लोगों को काफी हद तक राहत मिली। फिलहाल ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं बढ़ती ठंड और घने कोहरे को लेकर लोग घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। सड़कों पर वाहनों और राहगीरों की आवाजाही कम हो गई है। लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग कड़ाके की ठंड से बचने अलाव का सहारा ले रहे हैं। बुजुर्गों और बच्चों पर ठंड का असर ज्यादा देखा जा रहा है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर बाजारों में साफ देखा जा सकता है। बाजारों में इक्का दुक्का लोग ही दिखाए दे रहे हैं। भास्कर से बात करते हुए मौसम वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि जिले में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना हुआ है। आने वाले 24 घंटे में भी ठंड और कोहरे से राहत की कोई उम्मीद नहीं। इसके बाद ही मौसम में सुधार की संभावना है।


https://ift.tt/y3q2a8c

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *