DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कोहरे की मार : उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय मौसमी सिस्टम के प्रभाव से तापमान में आएगी गिरावट

उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय मौसमी सिस्टम के प्रभाव से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। हवा में नमी की मात्रा अधिक रहने तथा लगातार पछुआ हवाएं चलने के कारण उत्तर बिहार के जिलों में ठंड बढ़ सकती है। जेट हवाओं के प्रभाव से कोल्ड डे की स्थिति बने रहने की सम्भावना है। सुबह के समय मध्यम स्तर का कुहासा छाए रहने की संभावना है। मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस बीच अधिकतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 5-6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चल सकती है। दूसरी ओर सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 90 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 45 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम 15.4 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड हुआ। ^उत्तर बिहार के जिलों में ठंड बढ़ सकती है। जेट हवाओं के प्रभाव से कोल्ड डे की स्थिति बने रहने की सम्भावना है। – डॉ. ए. सत्तार, नोडल पदाधिकारी, मौसम विभाग, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि वि​ि​व, पूसा सीतामढ़ी मे छाया रहा कुहासा ठंड के साथ बढ़ने लगे डायरिया व अन्य बीमारियों के मरीज, अस्पताल में भीड़ सदर अस्पताल में पर्ची काट रहे कर्मी ने बताया कि आम दिनों में ओपीडी मरीजों की संख्या चार सौ के अंदर होती है। जबकि ठंड में मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। एक दिन में पांच सौ लोग इलाज के लिए पर्ची कटवाते है। जिसमें डेढ़ से दो सौ से अधिक मरीज कोल्ड डायरिया, सर्दी, खांसी, बुखार, से पीड़ित होते है। खासकर 5 से 15 साल के बच्चे और बुजुर्ग लोग ज्यादा इससे पीड़ित है। बॉर्डर से सटे और जिला अस्पताल होने के कारण नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र और विभिन्न प्रखंडों से भी यहां मरीज इलाज के लिए आते हैं।


https://ift.tt/kwCgE6d

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *