DniNews.Live

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म:सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती, सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार

लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। इसके बाद मिलना जुलना होने लगा। जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने घटना पर अंजाम दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इंदिरा नगर निवासी पीड़िता ने बताया कि उनका तलाक हो चुका है। कुछ समय पहले उनकी पहचान सोशल मीडिया के जरिए गोमतीनगर के विरामखंड निवासी ऐश्वर्य अस्थाना से हुई थी। जो नोएडा की एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। आरोपी भी तलाकशुदा बताया जा रहा है। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। आरोप है कि एक दिन ऐश्वर्य ने महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोश होने पर उसने दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो भी बना लिया। होश में आने के बाद जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि बाद में उसने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। घटना से आहत महिला ने गाजीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर राजेश मौर्य ने बताया मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *