भास्कर न्यूज|अररिया व्यवहार न्यायालय परिसर में चाकू बाजी से गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब दो शरारती युवकों ने कोर्ट कैंपस में खड़े एक अधिवक्ता के वाहन चालक और एक अन्य व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और उन्हें नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। घायलों की पहचान जोकीहाट थाना क्षेत्र के चकई वार्ड संख्या 2 निवासी जमशेद और सिमरिया अरतिया निवासी सोहेल के रूप में हुई है। दोनों को तत्काल इलाज के लिए अररिया सदर अस्पताल भेजा गया। वहीं गंभीर रूप से घायल जमशेद के परिजनों ने बताया कि दोनों युवक कोर्ट परिसर में पैसे के लेनदेन को लेकर किसी और से लड़ाई कर रहे थे। यह देख जमशेद दोनों के बीच बीच बचाव करने पहुंचे। इसी दौरान आरोपी ने उनके ऊपर चाकू से हमला कर दिया है। आरोपी युवकों की पहचान राजोखर वार्ड संख्या 11 निवासी रोहित राम, उमेश राम पिता राकेश राम के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों आरोपी अररिया शहर में घूम-घूमकर लोगों के कान साफ करने का काम करता है। हमले की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। नगर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को अपने अभिरक्षा में ले लिया।
https://ift.tt/5pjqCGU
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply