DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कोर्ट के आदेश पर दो साल पर ससुराल लौटी नीतू, पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया

भास्कर न्यूज|विभूतिपुर पारिवारिक विवाद और लंबे समय से चल रही कानूनी प्रक्रिया के बाद एक परिवार के फिर से जुड़ने की पहल हुई है। विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सुरौली वार्ड-5 निवासी सुरेंद्र कुमार मिश्र की 35 वर्षीया पुत्री नीतू कुमारी न्यायालय के आदेश पर अपने पति के घर लौट गईं। उनके साथ उनकी 10 वर्षीय पुत्री स्तुति कुमारी भी ससुराल पहुंची। नीतू के पिता सुरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि उनकी पुत्री और उनके पति कृष्ण मोहन कुमार राय (निवासी-दशौत, शिवाजीनगर) के बीच पिछले करीब दो वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। विवाद के कारण नीतू अपने मायके में रह रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि दामाद द्वारा दो लाख रुपये की अतिरिक्त मांग को लेकर उनकी पुत्री को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। सुरेंद्र कुमार मिश्र के अनुसार, बेटी का घर बसाने की मंशा से उन्होंने दो लाख रुपये खाते में स्थानांतरित भी किए, लेकिन इसके बावजूद विवाद समाप्त नहीं हुआ। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने राज्य महिला आयोग में आवेदन दिया। आयोग के हस्तक्षेप के बाद मामला न्यायालय पहुंचा। न्यायालय ने सुनवाई के बाद नीतू कुमारी को ससम्मान उनके ससुराल भेजने का आदेश जारी किया। विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने इसकी पुष्टि की है।


https://ift.tt/pPo54Th

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *